शहर स्वच्छता अभियान के तहत वार्डो में फोगिंग शुरू

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अक्टूबर 2016, 6:40 PM (IST)

बाड़मेर। विशेष शहरी स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद बाड़मेर की ओर से मलेरिया रोधी और डेंगू से बचाव के लिए प्रभावित डेंजर जॉन क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य शुरू किया। नगर परिषद आयुक्त श्रवण विश्नोई ,वार्ड 34 के पार्षद अमर सिंह भाटी, ग्रुप फॉर पीपुल्स के संयोजक चन्दन सिंह भाटी,धारा संसथान के महेश पनपालिया,बीजेपी नगर महामंत्री रमेश सिंह इंदा,राजेन्द्र कुमार माली,कानाराम माली की उपस्तिथि में फोगिंग की शुरूआत हुई।

नगर परिषद के आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि कच्ची बस्तियों में मच्छरों के चलते शहर में मलेरिया और डेंगू को निष्प्रभावी करने के उद्देश्य से फॉगिंग कार्य शुरू किया गया है। शहर क्षेत्र के समस्त प्रभावित क्षेत्रो में फॉगिंग की जाएगी। मलेरिया से बचाव के उपाय नगर परिषद की ओर से किए जाएंगे। स्वच्छता अभियान के दौरान सभी क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।