अब शहर में लड़कियो के लिए बनेंगा मल्टी स्टोरी स्कूल:सुधा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अक्टूबर 2016, 6:25 PM (IST)

कुरुक्षेत्र। गीता जयंती से पहले शहर को स्वच्छ बनाने के लिए 2 करोड़ 77 लाख का बजट पारित विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर की पुरानी सब्जी मंडी के पास राजकीय कन्या सीनियर सैंकेडरी स्कूल की पुरानी इमारत को गिराकर मल्टी स्टोरी स्कूल का निर्माण किया जाएगा। इस स्कूल की नई बिल्डि़ंग की रुपरेखा तैयार करने और पुरानी बिल्डिंग को गिराने के कार्य की जांच करने के लिए शिक्षा विभाग की टीम एक या दो दिन में स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच रही है।

इस स्कूल पर राज्य सरकार की तरफ से करोड़ों रुपए का बजट खर्च करके बेटियों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। विधायक सुधा ने थानेसर हल्का के स्कूलों में सुविधाएं और विकास कार्यो को लेकर सैंकेडरी शिक्षा विभाग के निदेशक सीजी रजिनिकांतन से मुलाकात की है। विधायक ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष थानेसर हल्का के स्कूलो में सुविधाएं उपलब्ध करवाने के कई प्रस्ताव रखे। शिक्षा विभाग ने इन प्रस्तावों पर अपनी मोहर लगा दी है। इन प्रस्तावों में से सबसे महत्वपूर्ण योजना शहर के राजकीय कन्या सीनियर सैंकेडरी स्कूल के लिए नई इमारत का निमार्ण करना शामिल है। शिक्षा विभाग की तरफ से इस स्कूल की पुरानी इमारत को गिराया जाएगा और मल्टी बिल्डिंग स्टोरी स्कूल का निर्माण किया जाएगा। इस स्कूल की बिल्डिंग के बेसमेंट में पार्किंग का प्रावधान किया जाएगा और आधुनिकतम लैब, लाईब्रेरी स्थापित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ज्योतिसर स्कूल के नवीनीकरण कार्य, शौचालय, चार-दिवारी आदि व्यवस्था के लिए 30 लाख 90 हजार और एक कमरे के निर्माण के लिए 3 लाख 60 हजार रुपए की अनुदान राशि जारी की जाएगी। इसके अलावा किरमच राजकीय स्कूल में 1 कमरे के लिए 3 लाख 60 हजार, रतगल में 6 कमरों के लिए 21 लाख 50 हजार, गांधी नगर राजकीय स्कूल में 3 कमरों के लिए 10 लाख 25 हजार, देवी दास पुरा के प्राईमरी विंग में एक कमरे के 3 लाख 60 हजार और मिडिल स्कूल में 2 कमरों के लिए 7 लाख 20 हजार, फौजी कालोनी राजकीय स्कूल में एक कमरे के निमार्ण के लिए 3 लाख 60 हजार रुपए की राशि जारी कर दी है। शहर की सफाई के लिए 2 करोड़ 77 लाख मिलेंगेविधायक सुभाष सुधा ने कहा कि नगर निकाय विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण व अन्य अधिकारियों से थानेसर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए संसधानों को खरीदने के विषय पर बैठक की गई। इस बैठक में शहर के सेक्टरों, पार्को, वार्डो और ब्रहमसरोवर के आसपास के क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह से पहले स्वच्छ बनाने के लिए संसाधनों को खरीदने हेतू 2 करोड़ 77 लाख रुपए के बजट को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हुडा की मुख्य सडक़ों का निर्माण करने के लिए बजट जारी किया जाएगा।