दो दिवसीय सामुदायिक गतिशीलता आधारित प्रशिक्षण शिविर संपन्न

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अक्टूबर 2016, 6:10 PM (IST)

राजसमंद। काबरी स्कुल में सोमवार को सामुदायिक गतिशीलता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। गलवा सरपंच भावना वर्मा की अध्यक्षता में हुए शिविर की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। जिसके बाद मुकेश कुमार मीणा और हसंराज सिंह सहित कई लोगों ने सामुदायिक गतिशीलता की अवधारणा सबके सामने रखी। इस मौके पर ललिता तेली, आर पी राजकुमार, नोडल अधिकारी अम्बालाल सालवी, संस्था प्रधान किशनलाल कुमावत, शिवजीराम मीणा, मनीष सैनी सहित काबरी, बागपुरा, करतवास, कलामतों का खेड़ा, भीलवाड़ी, देवली और गलवा के एसएमसी सदस्यों ने शिरकत की।