बांसवाड़ा। बेणेश्वर महातीर्थ पर आगामी 16 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली संत रमेश भाई ओझा की श्रीमद्भागवत कथा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कथा के निमित्त भूमि पूजन अनुष्ठान बड़ी संख्या में माव भक्तों एवं धर्मावलम्बियों की मौजूदगी में हुआ। इसमेंं बेणेश्वर पीठाधीश्वर गोस्वामी अच्युतानंद महाराज ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया। अनुष्ठान के दौरान भूमि शुद्धि एवं धरापूजन मंत्रों से भूमिशुद्धि के सारे विधान पूरे किए गए।