चित्रकला से बच्चों ने समझाया वन्यजीवों का महत्व

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अक्टूबर 2016, 2:54 PM (IST)

भरतपुर। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के तत्वावधान में मनाए जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह के तीसरे दिन सोमवार को केवलादेव राष्ट्रीय पार्क में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो राजकीय व 9 निजी विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वन्य जीव का महत्व विषय पर बच्चों को चित्र बनाने को कहा गया। प्रतियोगिता के लिए दो घंटे का समय दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले बच्चों को 7 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा।