यमुनानगर। शहर के वीनानगर कैंप इलाके में एक महिला अर्चणा संदिग्ध परिस्थितयों में मृत पाई गई है। आरोप है कि महिला का परिवार वालों के साथ रविवार को झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सोमवार को महिला अपने ही कमरे में पंखे से लटकी पाई गई। महिला के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था इसलिए महिला के आत्महत्या करने का शक है। पुलिस ने दरवाजे तोडने के बाद शव को तो कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद से महिला का पति प्रदीप व उसकी सास घर से फरार है।