गुडगांव। साइबर सिटी गुडग़ांव के सेक्टर 44 में महिला सुरक्षा को लेकर सोमवार को सेमीनार का आयोजन किया। सेमिनार में शहर की एनजीओं संचालिका सहित गुडग़ांव के पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार भी सम्मलित हुए। महिला सुरक्षा को लेकर हुई वर्कशॉप में शहर के कई इलाकों का जिक्र किया गया जहां महिलाएं आने जाने में असुरक्षित महसूस करती है । इस मौके पर महिलाओं का कहना था कि विशेषकर वर्कप्लेस में अपने आप को सेफ रखने के लिए उन्हें और स्ट्रॉग होना पड़ेगा। जबकि पब्लिक प्लेस को सेफ बनाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है।