लखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नए कार्यालय लोक भवन का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे स्मार्ट मुख्यमंत्री कार्यालय है। उद्घाटन के अवसर पर सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव, आज़म खान उपस्थित थे। यह भवन देखने में विधान सभा के जैसा ही है। पूरा भवन वाईफाई से लैस है।लोकभवन में मुख्यमंत्री 5वे मंजिल पर बैठेंगे।
मुख्यमंत्री नए कार्यालय में कैबिनेट की मीटिंग कर रहे हैं।आज इस नए भवन में कैबिनेट की कई खास फैसलों पर मुहर लगेगी।विधायक निवास दारुल सफा के ठीक पीछे यह भवन है। भारत का सबसे आधुनिक सुविधा से लैस है मुख्यमंत्री कार्यालय। देश के सबसे अधिक सुरक्षा से लैस है नया मुख्यमंत्री कार्यालय।