तरनतारन। गांव मेहँदीपुर में आज जब पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश
सिंह बादल बॉर्डर से सटे गॉव का दौरा करने पहुंचे तो कुछ सिखों ने काले
झंडे दिखा कर मुख्यमंत्री का विरोध किया। बादल के
खिलाफ नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बरगाड़ी मामले
में आज तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया जिसे वह सहन नहीं करेंगे अगर
जल्द दोषियों की गिरफ़्तारी न हुई तो जल्द पूरे पंजाब में सरकार के खिलाफ
वह सड़कों पर उतरेंगे।