युवा वर्ग ज्यादा से ज्यादा आईटी से जुड़े : जौनापुरिया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 अक्टूबर 2016, 9:34 PM (IST)

सवाई माधोपुर। अपने दो दिवसीय दौरे पर सवाई माधोपुर पहुंचे टोंक-सवाई माधोपुर सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया रविवार को पार्टी के आईटी सेल के सोशल मीडिया अवेयरनेस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज के युग में इंटरनेट बहुत जरूरी हो गया है। इंटरनेट के माध्यम से गांव-ढाणियों तक केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंच जाती है।

सांसद ने कहा कि आज फेसबुक, गूगल, ट्वीटर, वाट्स एप आदि के माध्यम से लोगों को एक सूत्र में पिरोए जाने का कार्य किया जा रहा है। आज भारत सरकार और प्रदेश सरकार का आईटी सेल अच्छा कार्य कर रहा है। युवा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा आईटी से जुडऩा चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी गौरव घोष, आईटी संयोजक राजस्थान अविनाश जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष और गंगापुर सिटी विधायक मानसिंह गुर्जर, खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल, सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी, यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, नगर परिषद चेयरमैन विमला शर्मा, देवेंद्र राठौड़ सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।