जयपुर। वेडिंग कॉन्सेप्ट हो या दिवाली फेस्टिवल कलेक्शन। इन सभी उत्पादों
को एक ही छत के नीचे अर्ज लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन। रविवार को 22 गोदाम
सर्किल स्थित होटल हिल्टन में दो दिवसीय लाइफ स्टाइल एग्जाबिशन का शुभारंभ
आर्च एकेडमी की निदेशिका अर्चना सुराणा ने किया।
इस अवसर पर सुराणा ने
एग्जीबिशन में स्टॉलों पर सजे इन उत्पादों का अवलोकन करते हुए कहा कि इस
एग्जाबिशन में वेडिंग व दिवाली सीजन के साथ महिलाआों की पसंद को ध्यान में
रखते हुए ज्वैलरी, गिफट पैकिंग, अट्रेक्टिव कपडे ,डेकोर आइटम आदि उत्पाद
स्टॉलो पर नजर आ रहे है।
एग्जीबिशन आर्गेनाइनर अंजू यादव ने बताया कि लोगों की एग्लीबिशन सराहना की देर रात तक जयपुर राइट्स की भीड रही। एग्जीबिशन में देश की 40 के आसपास डिजायनरों के स्टॉलों पर सजे होम डेकोर, फैशन ज्वैलरी, ब्राइडल कलक्शन सहित अन्य उत्पादों का अनूठा कलेक्षन देखा व उनकी जमकर खरीददारी की। प्रदर्शनी सोमवार को भी जयपुरवासियों के लिए सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।