धान की सरकारी खरीद शुरू

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 अक्टूबर 2016, 9:13 PM (IST)

फाजिल्का। पंजाब सरकार के निर्देशो से आज फाजिल्का में पी.आर धान की सरकारी खरीद समर्थन मुल्य 1510 प्रति क्विटंल पर शुरू की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे सेहतमंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि धान की सरकारी खरीद में किसी भी किसान को दिक्कत नही आने दी जाएगी।
इस अवसर पर डीसी श्रीमति ईशा कालिया ने खरीद कार्यो का निरीक्षण किया। मार्किट कमेटी विभाग व आढ़तियों ने कहा कि किसानो को खरीद केन्द्रो पर आवश्यक सुविधाऐं उपलब्ध करवाई जाऐं। मार्किट कमेटी सचिव गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी में शुद्ध पेयजल, शौचालय व तिरपाल आदि की उचित व्यवस्था की गई है।
मार्किट कमेटी सुप्रीटेंडेट रोशन लाल शर्मा, मंडी सुपरवाईजर सुभाष शर्मा, आक्शन रिकार्डर विनोद कुमार, राज कुमार व आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान केवल कृष्ण, सुनील कक्कड़, प्रशोतम सेठी, श्री निवास भिहानी, लवली काठपाल, ओम प्रकाश सेतिया व अन्य लोग मौजूद थे।