डेंगू के मामलों की रिपोर्ट जारी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 अक्टूबर 2016, 8:22 PM (IST)

मोहाली। रविवार को सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से डेंगू के ताजा मामलों की रिपोर्ट जारी कर दी गई। सिविल सर्जन रंजीत कौर गुरु ने इसकी रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि प्रदेष में डेंगू पूरी तरह नियंत्रण में है और अस्पतालों में स्पेषल वार्ड बना दिए गए हैं। साथ ही संभावित स्थानों पर फोगिंग भी कराई जा रही है। रविवार को भी बनूड़ इलाके में फोगिंग कराई गई। विभाग के अनुसार अभी तक मोहाली में अभी तक 539 मामले सामने आए हैं। जिनमें अकेले 23 मामले रविवार को सामने आए। वहीं खरड़ में 6 नए मामलों के साथ 137, जीरकपुर में 7 नए मामलों के साथ 143 मामले सामने आए हैं।