टोंक। अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर मालपुरा में आर्यिका विज्ञा माता का उपकारागृह में अहिंसा विषय पर प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरू मां ने कहा कि जेल जाने के चार कारण होते है भूख, मजबूरी, चोरी व कुसंगति। जीवन का लायक बनाने के लिए सौ साल भी कम पडते है लेकिन जीवन को नालायक बनाने के लिए एक मिनट भी सौ साल से बढकर होता है, हजार गुणों को एक अवगुण नष्ट कर देता है। उपकारागृह में बंदियों को सम्बोधित करते हुए विज्ञाश्री माताजी ने कहा कि मैं तुम्हें तुम्हारे अपराधों का बोध करवाने आई हूं। गलती का फल गलती करने वाले को ही भोगना पडता है, बुराईयों को आने से पहले उन्हें मिट्टी में मिला दो अन्यथा वो तुम्हे मिट्टी में मिला देगी। अपनी भूल को स्वीकारना उस झाडू के समान है जो गंदगी को साफ कर उस स्थान को पहले से ज्यादा स्वच्छ कर देती है। गलती जिन्दगी का एक पन्ना है पर मानव जिन्दगी की पूरी किताब