नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से निष्कासित योगेंद्र यादवए प्रशांत भूषण और प्रो आनंद ने आज अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया है। उन्होंने नई पार्टी का नाम स्वराज इंडिया रखा है। यह देश की पहली पार्टी होगी जिसपर आरटीआई लागू होगी। दिल्ली गेट के पास पारसी अंजुमन गेस्ट हाउस में योगेंद्र यादव ने अपनी पार्टी का आज औपचारिक ऐलान किया। दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी को अब एक नई चुनौती मिलेगी। क्योंकि इस पार्टी के गठन में भी वही नेता और कार्यकर्ता हैं, जो आम आदमी पार्टी के गठन में प्रमुख थे। प्रो अजीत झा राष्ट्रीय सचिव बनाये गयेए वर्किंग कमेटी के सदस्य लगभग 40 हैं ।
आम आदमी पार्टी से निकाले जाने के बाद योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार और अजीत झा आदि नेताओं ने स्वराज अभियान नाम का संगठन चलाया था। जिसके संयोजक आनंद कुमार हैं। इस अभियान के तहत किसानों की समस्यस दूर करने, सूखाग्रस्त क्षेत्र को सरकार से विशेष सहायता दिलाने, दिल्ली में अवैध रूप से शराब के ठेके खोलने आदि काम करने की कोशिश की गई है। जिसके नतीजे भी बेहतर सामने आए। इस अभियान की 100 से ज्यादा निर्वाचित इकाई छह से ज्यादा राज्यों में बन चुकी है। राजनीतिक दल बनने के बाद भी स्वराज अभियान संगठन बरकरार रहेगा। सूत्रों के मुताबिक स्वराज अभियान की राजनीतिक पार्टी दिल्ली में अगले साल होने वाले निगम चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है।
फहीम खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उनको एक लाख 85 हजार कोश की जिम्मेदारी के साथ कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। यह पहली पार्टी होगी जिसके सदस्य बोलने के लिये स्वतंत्र होंगे। स्वराज इंडिया का पहला लक्ष्य दिल्ली एमसीडी का चुनाव। सर पर पीला प्रतीक लगाकर योगेन्द्र यादव शांति भेषण का पांच छूकर आर्शीवाद लिया। बगैर फोटो का प्रत्येक मंच होगा स्वराज इंडिया का।