लोग सेना के साथ मिलकर करेंगे मुकाबला - प्रकाश सिंह बादल

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 अक्टूबर 2016, 4:54 PM (IST)

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को अमृतसर में बाॅर्डर एरिया निवासी लोगों का हाल जाना और उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वाशन दिया। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कहा कि लोग राहत कैंपों में नहीं जा रहे हैं और उन्होंने सेना के साथ मिलकर मुकाबला करने की बात कही है। तो दूसरी ओर लोगों ने शिकायती लहजे में कहा कि उन्होंने जितनी देर सीएम बादल का इंतजार किया। उतनी देर रूकने की उन्होंने जहमत नहीं उठाई और वे यहां 10 मिनट के लिए ही रूके। जिसमें लोग अपनी समस्या भी सीएम के सामने नहीं रख सके।