अश्लील दृश्यों पर लगे पूर्ण रोक

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 अक्टूबर 2016, 1:22 PM (IST)

होशियारपुर। एक तरफ तो बच्चों को भारतीय संस्कृति पर चलने की प्रेरणा देते हैं और बुराईयों से बचने का संदेश देने की बातें करते हैं और दूसरी तरफ टी.वी. चैनलों पर बढ़ती अश्लीलता के चलते परिवार के साथ टी.वी. देखना मुश्किल बनता जा रहा है। टी.वी. पर चलने वाले अधिकतर चैनलों पर आने वाले कार्यक्रमों में दिखाए जाने वाले अश्लील दृश्य हमारी संस्कृति को दूषित करने का काम कर रहे हैं, इसलिए भारत सरकार इन पर सती से रोक लगाए। उक्त बात ‘नई सोच’ के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने एक बैठक दौरान कही। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि फिल्मों, विज्ञापनों और सीरियलों में दिखाए जाने वाले अश्लील दृश्यों पर पूर्ण रोक लगाई जाए और संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए। इस मौके पर उपस्थित समस्त सदस्यों ने उक्त मांग का समर्थन करते हुए कहा कि अगर सरकार ने इन पर रोक के लिए कोई ठोस कदम न उठाया तो संस्था संघर्ष से भी पीछे नहीं हटेगी।