कच्छा-बनियान गिरोह का आंतक, आठ लोगों ने कर दिया हमला

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 अक्टूबर 2016, 11:49 AM (IST)

यमुनानगर। शहर की जम्मू कॉलोनी में रविवार सुबह काले कच्छे यानी बावरिया गिरोह के लोगो ने दो घरों में जमकर लूटपाट की। लूटपाट से पहले गिरोह के लोगों ने घर में सो रहे लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और बाद में घर का समान लूटकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बावरिया गिरोह के आठ सदस्यों ने दस्तक देने के बाद घर में सो रहे लोगों पर डंडे और लोहे की राड से हमला कर दिया।