......तो आग से दहल जाती राजधानी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 02 अक्टूबर 2016, 11:11 AM (IST)

लखनऊ। राजधानी के लखनऊ के सबसे वीआईपी एरिया में स्थित सिविल हॉस्पिटल में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। देर रात सिविल अस्पताल के पार्किंग में खड़ी सैकड़ों मोटरसाइकिल के पेट्रोल वाली पाइप गायब हो गयी और कारो के बोनेट खोलकर पेट्रोल बहा दिया गया। जिससे पार्किंग स्थल पर पेट्रोल फ़ैल गया।

थोड़ी सी चूक से राजधानी में एक बड़ा हादसा हो जाता। उसी बीच किसी ने अपनी कार निकलने के लिए ज्यो ही कार में चाभी लगाई की पेट्रोल की तेज़ दुर्गन्ध सूंघकर तत्काल पुलिस को फोन किया जिससे मोके पर इंस्पेक्टर और सीओ सहित पुलिस की टीम पहुंच गई और इसप्रकार राजधानी को दहलाने की एक बड़ी घटना टल गयी। इस बात की भी आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं ये राजधानी को दहलाने की साजिश तो नही थी?