विवाहिता से दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 अक्टूबर 2016, 11:31 PM (IST)

चूरू । जिले की तारानगर तहसील के गांव बांय में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है ,जहां एक विवाहिता को उसके ही फुफेर ससुर द्वारा हवस का शिकार बना दिया गया। रिश्तों और मर्यादाओं को ताक पर रखकर आरोपी सुनिल बिश्नोई ने विवाहिता के विरोध करने पर उसे इतना पीटा की उसके शरीर पर जगह—जगह चोट लग गयी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर तारानगर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ और विवाहिता का मेडिकल चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में करवाया गया।