गुरदासपुर। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को गुरदासपुर सेक्टर का दौरा किया और सरहदी इलाके के लोगों से मुलाकात की। खासकर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने धर्मकोट पतन और मकोड़ा पतन के किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। साथ ही रावी दरिया पार रह रहे लोगों से भी बात कही और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से बात कर किसानों की समस्याओं का समाधान निकाला है और उनकी धान की फसल कटाई का समय ले लिया है।