बारां। राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सरिता भार्गव की सेवानिवृति पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। डॉ. भार्गव इससे पूर्व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। इनका सेवाकाल काफी सराहनीय रहा है। सेवानिवृति के अवसर पर स्टाफ द्वारा अभिनन्दन पत्र एवं श्रीफल भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। समारोह में कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. इरषाद अहमद, व्याख्याता डॉ. डी.के.गोचर, डॉ. सुनीला जैन, डॉ. नायक, डॉ. भावना, डॉ. अर्पणा, डॉ. षिखा एवं अशोक भाल सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।