कानपुर। बर्रा रविदास पुरम में शनिवार को छेड़छाड़ का विरोध करने पर इलाके के दंबगों ने विधवा महिला व उसके भाई को जमकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही दबंग मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस भी खानापूर्ति करने के बाद लौट आई। बर्रा रविदास पुरम निवासी प्राइवेट कर्मी की विधवा बहन घर के बाहर बैठी थी कि तभी इलाके दबंग राज पालए संजूए कल्लू उससे छेड़छाड़ करने लगे।
तभी उसके भाई ने विरोध किया तो दबंगों ने घर में घुस कर महिला व उसके भाई को जमकर पीट दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी कन्ट्रोल रुम में दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही शोहदे मौके से भाग निकले। पीड़ित का आरोप है कि पहले भी उक्त तीनों लड़के बहन के साथ छेड़छाड़ कर चुके है। वहीं पीड़ित ने यह भी बताया कि घटना स्थल पर पहुंचे दरोगा ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही करने की वजह कहां की जब आरोपी युकव अपने घर आ जाये तो बता देना।