भठिंडा। श्रीरामचंद्र कला केंद्र अग्रवाल काॅलोनी भठिंडा की ओर से श्रीरामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बताया गया कि कैसे भगवान राम ने अपने माता पिता का आदेश मानकर वनवास जाना स्वीकार किया। तो दूसरे भाग में माता पिता और बड़ों का आदर करने की सीख देते हुए श्रवण की ओर से माता पिता को कराई गई तीर्थ यात्रा के बारे में बताया गया। इस मौके पर भठिंडा विधायक स्वरुप सिंगला, रविंद्र गोयल, श्रीरामकला केन्द्र के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण कुमार गर्ग, चेयरमैन केशव मित्तल, सरप्रस्त सतपाल गर्ग, खजानची चक्रवर्ती गोयल, प्रोड्यूसर विक्की शिवान और निदेशक अमित कुमार भी मौजूद थे। जिन्होंने बड़े बुजुर्गों का स्वागत करने की सीख दी। बीती रात श्रीरामलीला में श्री लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, रावण वध, श्रीरामचन्द्र का राजतिलक सहित कई दृश्य प्रस्तुत किए गए।