नई दिल्ली। चिडियाघर देखने की योजना बना रहे बच्चों के लिए खुशखबरी है।
वन्य जीव सप्ताह शुरू होने के साथ ही 12 साल तक के बच्चे चिडियाघर में
मुफ्त प्रवेश कर सकेंगे। वहां आयोजित प्रतियोगितओं में हिस्सा लेने वाले
छात्र-छात्राएं भी मुफ्त प्रवेश पा सकेंगे। मुफ्त प्रवेश की यह सुविधा दो
अक्तूबर से लेकर नौ अक्टूबर तक रहेगी।
जू में एक सप्ताह तक वन्य जीव सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। वन्य जीव
सप्ताह के दौरान कई कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसमें पेंटिंग, डिबेट,
पोस्टर मेकिंग, अप्रशिक्षित फोटोग्राफी सहित आधा दर्जन प्रतियोगिताएं
होंगी। वहीं सप्ताह के आखिरी दिन वन्य जीवन पर फिल्म स्क्रीनिंग की जाएगी।
दिव्यांग बच्चों के लिए खासतौर पर क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया
जा रहा है।
सभी प्रतियोगिताएं 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए है। प्रतियोगिताएं सुबह दस बजे से शुरू होंगी। जबकि इन प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण सुबह नौ बजे से साढे नौ बजे तक प्रतियोगिता वाले दिन कराया जा सकेगा।