आकाश भटका हुआ

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 अक्टूबर 2016, 7:34 PM (IST)

चूरू । जिला मुख्यालय के सूचना केन्द्र में प्रयास संस्थान की ओर से डॉ घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया, समारोह में बीकानेर के नामचीन कवि-आलोचक नंदकिशोर आचार्य को डॉ घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया। आचार्य को उनकी कविता पुस्तक ‘आकाश भटका हुआ’ के लिए इक्यावन हजार रुपए नकद, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उदयपुर के युवा साहित्यकार मिहिर पांड्या को रूकमणी वर्मा युवा साहित्यकार पुरस्कार प्रदान किया गया। कवि-आलोचक नंदकिशोर आचार्य ने इस अवसर पर सर्जिकल ऑपरेशन पर कहा कि भारत का सर्जिकल ऑपरेशन किसी के खिलाफ नहीं अपितु अपनी सूरक्षा की कार्यवाही देश ने की है।
विश्वविख्यात गणितज्ञ डॉ घासीराम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि जोधपुर के ख्यातनाम साहित्यकार शीन काफ निजाम रहे तथा मुख्य वक्ता साहित्यिक पत्रिका ‘पाखी’ के संपादक प्रेम भारद्वाज थे। झुंझुनूं की समाजसेवी रूकमणी वर्मा कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि थी।