राज्य सरकार किसानों से कर रही है अवैध वसूली-चौटाला

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 अक्टूबर 2016, 7:22 PM (IST)

गोहाना। गोहाना पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने केंद्र सरकार की फसल बीमा योजना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस योजना के नाम पर किसानों से अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया और कहा कि अब किसानों से वसूला गया तीन सौ करोड़ रुपए किसानों को वापस दिलाने के लिए वे हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर जनसभा करेंगे और केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। साथ ही किसानों को फसल का पूरा दाम दिलाने के लिए इनेलो के नेता मंगलवार से शुक्रवार तक मंडियों का दौरा भी करेंगे। चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।