कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में आपसी कहासुनी को लेकर कुछ युवकों ने एक कोचिंग छात्र के अपहरण का प्रयास किया, लेकिन मामले की भनक स्थानीय लोगो को लगने के बाद बदमाश कोचिंग छात्र से मारपीट कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दो युवको को हिरासत में ले लिया, जिसमें एक की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक बिहार निवासी कोचिंग छात्र प्रियम का जवाहर नगर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद कुछ छात्र स्थानीय युवकों के साथ वहां आए और प्रियम से मारपीट कर जबरन अपने साथ केशवपुरा की तरफ ले गए। वहीं स्थानीय लोगों को मामले की भनक लगने के बाद छात्र प्रियम के साथ मारपीट कर वहीं छोडक़र फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने मारपीट और अपहरण के मामले में दो युवकों को पकड़ लिया। जिनमें से एक कोचिंग छात्र है। बताया जा रहा है कोटा में एक बार फिर बीटी गैंग सक्रिय होती नजर आ रही है। जिन्होंने पहले कोटा में एक कोचिंग छात्र की हत्या कर दी थी।