वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन, दोनों को वैश्विक नेता के तौर पर जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल पसंद हैं।
ट्रंप ने गुरूवार को न्यू इंग्लैंड के एनईसीएन को दिए साक्षात्कार में कहा,मुझे लगता है कि मर्केल वास्तव में बडी वैश्विक नेता हैं। वह मुझे हमेशा से पसंद रही हैं। हालांकि सीरियाई शरणार्थियों पर मर्केल के निर्णय को उन्होंने गलती बताया। ट्रंप ने कहा,मुझे लगता है कि उन्होंने लगभग डेढ साल पहले बहुत भारी गलती की।
हिलेरी ने भी गुरूवार को अपने पसंदीदा वैश्विक नेता के बारे में बताया। उन्होंने शिकागो में संवाददातओं के साथ बातचीत में कहा,मेरी पसंदीदा नेताओं में एंजेला मर्केल भी हैं। यूरोप में संकट के दौरान उन्होंने अjुत नेतृत्व दिया, जिसका पूरा दुनिया पर असर पडा, हमारे देश पर भी। (आईएएनएस/सिन्हुआ)