नशे ने बनाया हैवान, रिश्तों का किया खून

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 अक्टूबर 2016, 1:27 PM (IST)

हिसार। सिवानी बोलान निवासी राजेश्वर ने पत्नी 55 वर्षीय शकुंतला को शुक्रवार रात को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के लिए हैवान बने पति ने यह इसलिए किया क्योंकि पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया था। घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। वारदात को अंजाम देनेे के बाद आरोपी ने फरार होने का भी प्रयास किया लेकिन गामीणों ने उसे दबोच लिया।