नारनौल। स्थानीय अग्रवाल सभा परिसर में शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें फैंसी ड्रेस, बाल कलेक्शन, एकल डांस, मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उर्मिला देवी पत्नी महेश गुप्ता, पूर्व नगर पार्षद मनीषा मित्तल और भाजपा नेता बीना गर्ग भी मौजूद थी। जिन्होंने भगवान अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा व समाज में फैली कुरीतियों के प्रति समाज में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में रीना गर्ग, रानी संघी, स्नेहलता गर्ग, सविता, डाॅ. रजनी गर्ग, गीता गोयल, चारु अग्रवाल, श्याम संघी, सुगंध अग्रवाल, बृजमोहन गर्ग, अनुप भाटा, संजय गर्ग, खुशहाल सिंह, चिराग चैधरी, रविन्द्र कुमार सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।