निवर्तमान कोतवाल का हुआ सम्मान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016, 9:51 PM (IST)

बाड़मेर। मजदूर अपने पसीने की कमाई करता है मजदूरों की इमानदारी व सच्चाई ही पहचान है यह बात शहर कोतवाल बुधाराम विश्नोई ने कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर द्वारा किये गये नागरिक अभिनंदन में कही। शहर कोतवाल बुधाराम ने कहा कि सभी श्रमिक भाई अपने बच्चों को बालिग होने तक पढऩे का अवसर देवें ताकि आपके बच्चे शिक्षित होकर अपने पैरो पर खड़े हो सके। पढे लिखे होने से कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होगी उस जानकारी से मजदूर भाईयों का कल्याण होगा, शहर कोतवाल ने कहा हम सभी हमारे देश के पहरेदार है देश की रक्षा करना हमारा फर्ज है। स्वच्छ भारत अभियान की चर्चा करते हुए शहर कोतवाल ने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री के इस अभियान में भरपूर योगदान देना चाहिए। पिडि़त की मदद करना हमारा फर्ज है। अन्त में शहर कोतवाल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है मगर परेषान नहीं हो सकता। इससे पूर्व कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा, महामंत्री नारायणसिंह दहिया, अंकेक्षक भोमाराम गोसाई ने शहर कोतवाल बुधाराम विष्नोई का साफा पहनाकर बहुमान किया। यूनियन सदस्यों व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से लाद दिया।