पूजा करने गयी महिला के साथ दिन दहाड़े लूट

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016, 1:53 PM (IST)

जहांगीराबाद के मोहल्ला गुसाईयान निवासी कांग्रेस नेता अम्बरीश वर्मा के बड़े भाई मंगलसेन वर्मा की पत्नी पूजा करने पास के मंदिर गयी थी। मंदिर के पास दो युवकों ने उन्हे बहला फुसलकर कर दूर ले जाकर उनके सारे जेवर उतरवा लिये। वारदात के बाद पीड़ित परिवार सकते में है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है, बाजार में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अपराधियों की पहचान की जा रही है।