चेन स्नेचिंग की घटना के बाद मचा हंगामा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016, 11:15 AM (IST)

प्रतापगढ़। धरियावद में सुभाष पार्क के समीप मन्दिर से लौट रही 77 वर्षीय वृद्धा के गले से दो अज्ञात बाइक सवार करीब तीन तोले की चेन पर झपटा मार के फरार हो गए। बढ़ती चैन स्नेचिंग की घटनाओं से लोगों में आक्रोश में है। घटना के बाद ग्रामीणों ने धरियावद उपखण्ड के झड़ोली ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चोपाल के लिए पहुचें जिला कलेक्टर चन्द्र शेखर मुथा के काफिले को रोक कर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। उसके बाद उपखण्ड स्तरीय अधिकारियो के वाहनों का घेराव कर करीब डेढ़ घण्टे प्रदर्शन किया।