PM मोदी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, सुरक्षा को लेकर होगी चर्चा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016, 09:25 AM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक करने वाले है। इस बैठक में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों द्वारा एक जवाबी हमले के मामले में भारत की तैयारियों पर चर्चा होगी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे होगी और इसमें सीमा सुरक्षा को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने एलओसी में 3 किमी अदंर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया। इस हमले में भारतीय सेना ने करीब 40 आतंकियों को मार गिराया। पंजाब के तरनतारन बॉर्डर पर केंद्र सरकार ने बीएएसफकी तैनाती बढा दी है। साथ ही पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में स्कूलो की छुट्टियां करने के आदेश जारी कर दिए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर के बाघा बार्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट भी रद्द कर दी है। गौरतलब है कि वाघा बॉर्डर पर होने वाली बीटिंग रिट्रीट परेड मेें दोनों देशों के सैनिक हिस्सा लेते हैं।