चौटाला ने साधा राजकुमार पर निशाना

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 सितम्बर 2016, 8:01 PM (IST)

सिरसा। इनसो के राष्ट्रिय अध्यक्ष दिग्विजय ने एक बार फिर भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने मुख्यमंत्री से मांग की है की राजकुमार सैनी द्वारा की जा रही टिप्पणियों पर संज्ञान लेते हुए उनको पार्टी से बाहर निकालकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करें। साथ ही दिग्विजय ने भारतीय सेना द्वारा की गई कारवाही पर भारतीय सेना को बधाई दी।