बीकानेर। जिला चिकित्सालय बीकानेर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर हृदय रोग की पहचान, जांच एवं परामर्श के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों को मधुमेह, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रोल (लिपिड प्रोफाइल), ईसीजी आदि की निशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श देकर दवाइयां एवं उपचार उपलब्ध करवाया गया।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल.हटिला ने बताया कि शिविर में शिविर
प्रभारी डॉ. सी.एल. सोनी एवं डॉ. बी.के. यादव के नेतृत्व में डॉ. भूपेंद्र
तिवाड़ी, डॉ. मीना चड्ढा ने सेवाएं दीं। शिविर मे 59 रोगियों की जांच की
गई। इसमें मधुमेह के 11 पुराने रोगियों का फालोअप किया गया एवं ब्लड शुगर
के दो नए रोगी एवं रक्तचाप के 15 नए रोगी चिन्हित किए गए। इस अवसर पर जिला
एनसीडी ईकाई से कार्यक्रम समन्वयक इन्द्रजीत सिंह एवं गिरधर गोपाल किराडू
ने आमजन को आईसी सामग्री के माध्यम से जागरूक किया, जिसमें एनसीडी के
दीपमाला, धन्नाराम, रामरतन, उमेश पुरोहित एवं नारायण सिंह ने भी सहयोग
किया।
समारोह के दौरान हृदय विषयक निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय बीकानेर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निंबध में गीता एवं चित्रांकन में सावित्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. हटिला ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जिला समन्वयक ने अपने संबोधन में जिला चिकित्सालय स्टाफ का आभार जताया।