सेना की तैयारी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 सितम्बर 2016, 7:21 PM (IST)

गुरुदासपुर। पाकिस्तान में हुए सर्जिकल हमले के बाद के मद्देनजर डेरा बाबा नानक सैक्टर में भी अलर्ट जारी कर सीमा के दस किलोमीटर के एरिया के गाँवों को खाली करवाने का काम शुरू कर दिया गया है जिससे सीमावर्ती गाँवों के लोग डरे हुए है। दूसरी ओर सेना के जवानों ने भी अपनी तैयारी कर ली है। इन गांवों में सेना की जरूरत का सामान नाव से पहुंचाया जा रहा है। पुलिस और सेना के जवान सीमा पर ग्रामीणों को सुरक्षा की पूरी तसल्ली दे रहे हैं।

पुलिस के पांच पांच जवानों को गाँव में ड्यूटी पर लगाया गया है जो लोगों को घर खाली करने के लिय कह रहे हैं। हर घर का एक व्यक्ति और लाइसेंसी हथियार वाले लोगों को गाँव में रुकने के लिय कहा गया है।

बार्डर पर बसे गाँव शेह्ज़ादा कलां के लोग पुलिस के पहुँचने और गाँव खाली करने का कहने पर काफी चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि इस हालात में वह कहां जाए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि गाँवों को खाली करवाने के बाद लोगों को ठहराने के लिय जगहों की पहचान कर ली गई है।