गौरक्षा संकल्प समागम 2 अक्टूबर से

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 सितम्बर 2016, 6:48 PM (IST)

उदयपुर। राष्ट्रीय ब्राहमण युवजन सभा एवं हिन्दू सनातन मंच की और से 2 अक्टूबर को गौरक्षा संकल्प समागम का महा आयोजन किया जायेगा। फतह स्कूल ग्राउण्ड मे आयोजित होने वाले इस आयोजन में गौ हत्या बन्दी के प्रेरणा स्त्रोत मोहम्मद फैज खान गौ माता पर अपनी कथा का वाचन करेगे। युवजन सभा के राष्टीय संगठन मंत्री चन्द्रशेखर जोशी ने समागम की जानकारी देते हुए बताया कि आमजन मे गौवंश के संरक्षण और देश मे गौ माता को लेकर आम जन मे जागरूकता के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन मे हजारों लोगो को गौ संरक्षक के रूप मे गौरक्षा का संकल्प दिलाया जायेगा जिससे की गौमाता को राष्टीय स्तर पर गौमाता का एक बार फिर से दर्जा दिलाया जाये। इस समागम मे सम्पूर्ण राजस्थान सहित उदयपुर से भी करीब 5 हजार गौ भक्त इसमे हिस्सा लेने पहुचेंगे।