शाहरुख़ के कारण आमिर ने छोड़े अवार्ड्स शो...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 29 सितम्बर 2016, 1:43 PM (IST)

जैसा की हम सभी जानतें हैं कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट किसी भी अवार्ड शो में शिरकत नहीं करते(चाहे वह नेशनल अवार्ड शो ही क्यों ना हो )। आपको जानकर हैरानी होगी की यह सब आमिर खान ने किया है सिर्फ शाहरुख़ के कारण।

आपको यह जानकर थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा लेकिन यह सच है। आमिर अपने करियर के शुरुआती दिनों में सभी अवार्ड्स फंक्शन में शिरकत करते थे। वर्ष 1992 में वह उस अवार्ड फंक्शन में मौजूद थे, जिसमे बेस्ट एक्टर के लिए अनिल कपूर फिल्म बेटा और आमिर फिल्म जो जीता वही सिकन्दर के लिए नॉमिनेटेड हुए थे, लेकिन यह अवार्ड जा गिरा अनिल कपूर की झोली में। वर्ष 1993 में आमिर-शाहरुख़ के साथ नॉमिनेट हुए लेकिन अवार्ड मिला शाहरुख़ को फिल्म बाजीगर के लिए। वर्ष 95 में एक बार फिर आमिर, शाहरुख बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए और फिर से ये अवार्ड ले गए शाहरुख़ दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगें के लिए। बता दे इस अवार्ड फंक्शन में आमिर फिल्म रंगीला के लिए नॉमिनेट हुए थे। फिल्म रंगीला में आमिर के किरदार की हर जगह तारीफ हुई लेकिन उन्हें अवार्ड नहीं मिला।

जिसके बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने डिसाइड किया कि वह अब किसी भी अवार्ड फंक्शन में नहीं जायेंगें। आमिर का कहना कि, मुझे अवार्ड फंक्शन से कोई परहेज नहीं है लेकिन मैं किसी भी अवार्ड फंक्शन को तरजीह देना पसन्द नहीं करता फिर चाहे वह नेशनल अवार्ड फंक्शन ही क्यों ना हो। मुझे इन अवार्ड्स शो पर कोई यकीन नहीं है जिस कारण मैं दूर रहना ही पसन्द करता हूं।

बता दें जल्द ही आमिर खान फिल्म दंगल में नजर आने वाले हैं।फिल्म का ट्रेलर ही रिलीज होने वाला है। फिल्म क्रिश्मस पर रिलीज होगी।