कानपुर। उरी में शहीद हुए जवानों से प्रेरणा ली कि अब हमारे देश का कोई जवान शहीद नहीं होगा। इस जज्बे के साथ बिना इंजीनियरिंग किए गांव के एक युवक ने आटोमैटिक रिमोट गन का मॉडल बना लिया। प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर युवक इस मॉडल गन के बारे में बताएगा।
कानपुर के सचेंडी गांव निवासी विमल गौतम ने ग्रेजुएशन किया है। बीमारी के कारण पिता की मौत पर इंजिनियर का समान देख रहे बेटे के सारे सपने को तोड़ कर रख दिया। किसान के देहांत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट गया। परिवार में मां माया देवी, भाई सुनील, नीलकमल ने किसी तरह परिवार को संभाला। पिता की मौत के बाद किसी तरह विमल ने अपनी पढ़ाई पूरी की। मां माया का कहना है कि बेटे विमल में बचपन से ही आदत थी कि कि कोई इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट या खिलौने देखता था तो उसको खोल कर जरूर देखता था। इसके अन्दर क्या और यह अपना काम कैसे कर रही है, यदि कोई चीज ख़राब हो जाती थी तो उसे ठीक करके ही दम लेता था।
विमल का कहना है कि जम्मू काश्मीर और उरी में हुए हमले में हमारे देश के जवान शहीद होने पर हो जाते है तभी मेरे मन में ख्याल आया कि क्यों न सेना के लिए कुछ ऐसा माडल तैयार किया जाये। जो वह दूर से बैठे दुश्मन को टारगेट करे और जिसका निशाना अचूक हो। इस प्रकार घर में बेकार पड़ी चीजो को इकठ्ठा किया, जैसे साइकिल का धुरा ,साइकिल की हैंडल की कटोरी बेरिंग और सेंसर व् बैटरियो को जमा किया।
इन सभी को जोड़ कर एक मॉडल तैयार किया उस पर एक प्लास्टिक की गन लगाई स रिमोट कंट्रोल के लिए बेकार पड़े वीडियो गेम के रिमोट का इस्तेमाल किया है। जब इस स्ट्रेक्चर पर गन लगाई तो यह गन रिमोट के सहारे चारों दिशाओं व ऊपर नीचे घूम सकती है। दुश्मनों को टारगेट करने के लिए लेजर लाइट का इस्तेमाल किया जिसका निशाना अचूक है स यह गन 10 मीटर तक के दुश्मनों को मारने में साक्षम हो सकती है।
विमल का कहना है कि यदि इस माडल की गन तैयार करके सेना के जवानों के लिए बार्डर पर करवाया जाये तो यह मिल का पत्थर साबित हो सकती है। जब यह माडल सेना के पास जायेगा तो इसका सेंसर हाई लेबल का होगा जो 5 से 10 किलोमीटर इसकी रेंज होगी एके 47 जैसी गन आसानी से रिमोट से चलाई जा सकती है स इस गन पर लेजर लाइट के साथ एक कैमरा भी लगाया जा सकता है स जिससे दुश्मन बच न पाए और सेना घुसबैठियो पर नजर भी रख सकती है।
बीए छात्र का कहना है कि मेरा यह माडल उरी में शहीद हुए जवानो के लिए समर्पित है। उनके बलिदान को ध्यान में रख उनको श्रद्धांजली देता हूं। सेना के लिए एक मॉडल ऐसा तैयार कर रहा हूँ जो गन प्वाइंट के सामने से जो भी निकलेगा वह गन ऑटोमैटिक फ़ायर कर देगी जिससे दुश्मन बच नहीं सकता लेकिन रुपयों के आभाव की वजह से मै इस काम को नहीं कर पा रहा हूं। मैं इस प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सामने रखना चाहता हूँ। इसके लिए उनको एक पत्र लिखकर पोस्ट करने वाला हूँ ताकि वह इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर तैयार कर सेना की मदद करें।