नवम्बर माह में प्रदर्शित होने वाली विपुल अमृतलाल शाह की जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘फोर्स-2’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। यह 30 सितंबर 2011 को रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स’ का सीक्वल है। फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम एक बार फिर मुख्य रोल में नजर आएंगे। जॉन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। उनके फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्टर मौजूद है। अभिनय देव के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 नवंबर को प्रदर्शित होगी।
पोस्टर को देखकर साफ कहा जा सकता है कि फोर्स में नार्कोटिंक्स कंट्रोल
ब्यूरो के ऑफिसर की भूमिका निभाने वाले जॉन इस बार एक रॉ ऑफिसर की भूमिका
में नजर आएंगे।
पोस्टर में जॉन बेहद एंग्री लुक में गन ताने नजर आ
रहे हैं और फिल्म को टैगलाइन दी गई है कि ‘एक मारा गया सैनिक शहीद होता है
और एक मारा गया जासूस दगाबाज होता है।’
फिल्म में जॉन के साथ अकीरा स्टारर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर ‘एम.एस.धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ के साथ प्रदर्शित होने वाला है। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म की टीम की ओर से की जा चुकी है। ऐसा इस वजह से भी किया जा रहा है क्योंकि जॉन धोनी के बहुत अच्छे दोस्त हैं और धोनी की शादी में शामिल होने वाले वह इकलौते स्टार थे। फिल्म का पहला भाग भी 30 सितंबर 2011 को ही प्रदर्शित हुआ था।