पलवल। अनाज मंडी में धान की खरीद आगामी 1 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। धान की खरीद के लिए मंडी में व्यापक इंतजाम किए गए है। जिससे धान खरीद के दौरान किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। मंडी सुपरवाईजर नरवीर सिहं ने बताया कि सरकार ने ग्रेड वन धान 1510 रूपए प्रति क्वंटल और कॉमन धान 1470 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। वहीं पलवल अनाज मंडी में धान खरीद के व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। पलवल अनाज मंडी में किसानों के लिए तीन आरओ वाटर कूलर लगाए गए है।
जिससे किसानों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। इसके अलावा मंडी में बिजली की व्यवस्था की गई है। वहीं मंडी में साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। अनाज मंडी में धान की खरीद के लिए विभाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश आ गए है। धान की खरीद किस एजेंसी द्वारा की जाएगी इसके बारे में जल्द ही सूचना मंडी को मिल जाएगी।