कपूरथला। पंजाब स्टेट कर्मचारी यूनियन के प्रधान हरमीत सिंह के नेतृत्व में सुविधा कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। प्रधान ने कहा कि रोजाना की तरह बुधवार को भी भगवान के समक्ष अरदास की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की अेार से अलग-अलग विभागों में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने के लिए पॉलिसी के तहत डाटा मांगा गया था। इसके संबंध में जत्थेबंदी का शिष्टमंडल प्रशासनिक विभाग पंजाब चंडीगढ़ के दफ्तर गए। जहां विभाग ने टालमटोल करते हुए राज्य सरकार के आदेष को ही नकार दिया। हरमीत ने कहा कि सुविधा कर्मचारियों की भर्ती पूरी तरह पारदर्षी तरीके से हुई है। ऐसे में अब विभाग को सभी कर्मचारियों का डाटा सरकार को भेजना जरूरी है। लेकिन विभाग मनमर्जी अपनाते हुए कर्मियों का डाटा भेजने से कतरा रहा है।