शराब के नशे में युवक ने खुद को लगाई आग

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 सितम्बर 2016, 5:49 PM (IST)

कोटा। शहर में शराब के नशे में एक युवक द्वारा खुद पर केरासिन डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है। भीलवाड़ा जिले के टीकड़ी गांव निवासी राजेन्द्र मीणा ने शराब के नशे में मंगलवार देर रात आग लगा ली। गंभीर अवस्था में झुलसे युवक को उसके परिजन देवली लेकर गए।

वहां से डाक्टरों ने उसे कोटा रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां करीब अस्सी प्रतिशत से भी अधिक झुलस चुके युवक का इलाज किया जा रहा है।