सीकर। राज्य सरकार की ओर से बढ़ाई गई बिजली की दरों के विरोध में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर बिजली दरे वापस लेने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश चन्द चौधरी का ज्ञापन दिया। इससे पहले जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया तथा बढ़ी दरों के खिलाफ रैली निकालकर विरोध जताया इस अवसर पर सभापति जीवण खा ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है और इस सरकार में आम आदमी त्रस्त है हाल ही में राज्य सरकार ने जो बिजली की दरों में बढ़ोतरी की है वह राज्य सरकार का जनविरोधी फैसला है बढ़ाई गई बिजली की दरों को वापस लिया जाए।