बीजेपी के करंट के विरोध में धरने पर बैठी कोंग्रेस

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 सितम्बर 2016, 4:03 PM (IST)

जोधपुर । बीजेपी ने बिजली की दरें बढाई तो प्रदेशभर में कोंग्रेस ने बीजेपी के फैसले का विरोध शुरू कर दिया । जोधपुर में राजीव गांधी चौक में शहर कोंग्रेस ने धरना दिया और सरकार की नीतियों की खिलाफत की । पूर्व पार्षद मनीषा पंवार ने धरना स्थल से जनता से अपील की कि सरकार की बढाई गई बिजली दरों का पुरजोर विरोध करें । पंवार ने कहा कि जनता ने बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया लेकिन सत्ता में आते ही बीजेपी ने गिरगिट की तरह रंग बदल लिया । धरने में आये सईद अंसारी, सुनील परिहार, सुरेश व्यास, इक़बाल खान और रमेश बोराणा ने बिजली की बढ़ी दरों का विरोध जताया ।