पहले प्याज की कीमत ने रुलाया, फिर लुटेरों ने

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 सितम्बर 2016, 3:36 PM (IST)

जोधपुर। यहां चोर-लुटेरों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला जोधपुर के मथानिया क्षेत्र का है, जहां एक किसान से लुटेरे फसल के पैसे छीन कर ले गए। पहले ही कम कीमत मिलने से निराश किसान लूट की घटना के बाद टूट ही गया है।

यह है मामला

किसान रामकिशोर ट्रैक्टर में प्याज लेकर जोधपुर बेचने पहुंचा। दिनभर प्याज बेचने के बाद मिली रकम लेकर वह गांव लौट रहा था लेकिन, महामंदिर क्षेत्र में देर रात दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। दोनों युवकों ने रामकिशोर के साथ मारपीट कर उससे बैग छीन लिया। इस बैग में बीस हजार रुपए व ट्रैक्टर के कागजात थे। बैग छीनकर भाग रहे लुटेरों को पकडऩे के लिए रामकिशोर काफी चिल्लाया लेकिन, कोई मदद के लिए नहीं आया।