मजाक बना श्रद्धांजलि समारोह

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 28 सितम्बर 2016, 3:13 PM (IST)

पटियाला। शहर में बुधवार को शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। लेकिन इसी बीच ऐसा भी दिखा कि लोग सिर्फ मीडिया में आने के लिए कोशिश करते दिखे। ऐसा ही नजारा दिखा पटियाला में। जहां नेशनल स्टूडेंट यूनियन आॅफ इंडिया के पूर्व प्रधान हरपाल सिंह ने चंद स्टूडेंट को लेकर त्रिपुडी के पार्क में श्रद्धांजलि देने का प्रोग्राम रखा और एक मार्च निकालने की बात कही। शहीद भगत सिंह की फोटो पर फूल अर्पित करने के बाद मशाल हाथ में लेकर फोटो भी खिंचवाई और मीडिया को इंटरव्यू दिया। लेकिन जैसे ही मीडिया दूर। हाथ में पकड़ी मशाल दूर। बैनर एक कोने में और शहर में निकलने वाली मशाल यात्रा पार्क में ही सिमट कर रह गई। ये अकेले पटियाला की बात नहीं है। देशभर में ऐसा ही हो रहा है। चाहे मंत्री हो गया छोटे नेता। मीडिया को दिखाने के लिए हाथ में झाड़ू भी रहती है तो गरीबों के बीच खाना खाने का नाटक भी। लेकिन जैसे ही मीडिया दूर। खाना भी होटलों का और झाड़ू भी एक कोने में।