कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में दो दिन पहले एलन कोचिंग की छात्रा द्वारा फंदा लगा कर आत्महत्या करने के मामले में बुधवार को छात्रा स्नेहा सुमन के परिजन कोटा पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया। इससे पूर्व मोर्चरी के बाहर अपनी बेटी के शव को देखकर परिजनों को रो-रो कर बुरा हो गया। मृतक छात्रा की मां का कहना है कि उनकी बेटी का सपना था डॉक्टर बनना, लेकिन वो सपना, सपना ही रह गया। बताया जा रहा है कि अपनी मां से बातचीत के दौरान स्नेहा ने टेलेन्ट एग्जाम देने की बात कही थी, जिसमें टॉप आने पर इनाम भी मिलना था। मां कहना है कि उनकी बेटी जैसी होशियार पूरे परिवार में कोई नहीं है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जांच अभी भी जारी है। फिलहाल मृतक छात्रा के पास से ऐसे कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिसके आधार पर आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी मिल सके।